{"_id":"5ffc97d28ebc3e31cc7d03b0","slug":"junior-high-school-udkhuli-will-get-tarushree-award-bageshwar-news-hld4107996171","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूल उड़खुली को मिलेगा तरूश्री पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूल उड़खुली को मिलेगा तरूश्री पुरस्कार
विज्ञापन
बागेश्वर का जूनियर हाईस्कूल उड़खुली। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/गरुड़। राजकीय जूनियर हाईस्कूल उड़खुली का चयन वर्ष 2019-20 के तरुश्री पुरस्कार के लिए हुआ है। विद्यालय को यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में उल्लेेखनीय कार्य करने के लिए दिया जाएगा। प्रदेश के तीन विद्यालयों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनमें से कुमाऊं से एकमात्र उड़खुली जूनियर हाईस्कूल का चयन हुआ है। चयनित विद्यालय को एक लाख रुपये और पुरस्कार दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले छात्र शिव कुमार को पांच हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
राज्य स्तरीय तरुश्री पुरस्कार हर साल प्रदेेश के तीन विद्यालयों को प्रदान किया जाता है। इस साल के लिए चयनित विद्यालय उड़खुली के छात्र-छात्राओं की ओर से पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए शानदार कार्य से यह उपलब्धि हासिल हुई है। आठवीं कक्षा के छात्र शिव कुमार के नेतृत्व में पिछले तीन साल में विद्यालय के आसपास व सेवित क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के फलदार, चौड़ी पत्ती के पौधे रोपे। विद्यालय की ओर से समय-समय पर ग्रामीणों के सहयोग से भी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। छात्र गांवों में जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हैं।
प्रधानाचार्य शंकर लाल टम्टा ने बताया कि स्कूल को पुरस्कार दिलाने में ग्रुप लीडर शिव कुमार, वरिष्ठ शिक्षक उमेश जोशी सहित सभी छात्र-छात्राओं का अहम योगदान रहा है। पुरस्कार के लिए स्कूल का चयन होने पर विधायक चंदन राम दास, मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेंद्र सकलानी, राशिसं के प्रांतीय अध्यक्ष विजय गोस्वामी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक पांडेय, कैलाश प्रकाश चंदोला, डीआर वर्मा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
इन विद्यालयों को भी मिल चुका है पुरस्कार
बागेश्वर। जूनियर हाईस्कूल उड़खुली से पहले जिले के अन्य विद्यालयों को भी तरुश्री पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। प्रदेश बनने के बाद पहला पुरस्कार जूनियर हाईस्कूल द्यौरड़ा को मिला था। राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला, जूनियर हाईस्कूल मटीना, हाईस्कूल जखेड़ा, इंटर कॉलेज बागेश्वर, जूनियर हाईस्कूल पिंगलो, जनता इंटर कॉलेज फरसाली को भी तरुश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
फोटो 11बीजीएस 03. 04 पी