फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jim Corbett's Lalit Bhakuni topped the district exam

Bageshwar News: इंटर में जिम कार्बेट के ललित भाकुनी ने किया जिला टॉप

Tue, 14 May 2024 05:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 14 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Jim Corbett's Lalit Bhakuni topped the district exam
बागेश्वर के कंट्रीवाइड प​ब्लिक स्कूल में सफल विद्या​र्थियों को मिठाई ​खिलाते ​शिक्षक। संवाद
बागेश्वर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के विद्यालयों का प्रदर्शन अच्छा रहा। जिम कार्बेट स्कूल के ललित सिंह भाकुनी ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। जवाहर नवोदय विद्यालय की रोशनी बसवाल और स्नेहिल बिष्ट ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के कविंद्र नेगी 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सोमवार को सीबीएसई का परीक्षा परिणाम घोषित होने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद नतीजे सामने आने में काफी वक्त लगा। विद्यालयों ने आनन-फानन में विद्यार्थियों को स्कूल में बुलाया। हालांकि कई विद्यार्थी छुट्टियों के चलते स्कूल से बाहर होने के कारण स्कूल नहीं आ सके। स्कूलों में शिक्षकों ने सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने सफलता हासिल करने का जश्न भी मनाया। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय, आनंदी एकेडमी के गौरव पंत, महर्षि विद्या मंदिर की रेखा धामी, जिम कार्बेट के पूरन कपिल, केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर के सीएस तिवारी, एड्म्स स्कूल के जावेद सिद्दकी समेत सभी विद्यालयों के शिक्षकों और अभिभावकों ने सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन



विद्यालयवार टॉपरों की सूची


जिम कार्बेट बागेश्वर

ललित सिंह भाकुनी - 96.8
तनुराज सिंह - 82.2
अभिषेक - 80.0

- जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार

रोशनी बसवाल - 95.8
स्नेहिल बिष्ट - 95.8
राहुल रावत - 92.8
वर्षा लोहनी - 91.6




कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल
कविंद्र सिंह नेगी - 94.8
पीयूष चौहान - 92.0
नेहा पांडेय - 89.4



महर्षि विद्या मंदिर
नैतिक रौतेला - 92.2
दीया - 92.0
सताक्षी साह - 90.6



आनंदी एकेडमी

ईशा धामी - 82.2
दीपेन जंगपांगी - 82.2
संजना - 82.0
मोहित किरमोलिया - 81.6




एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़
आदित्य सिंह बिष्ट - 84.6
आदित्य बुटोला - 80.8
अजय कुमार - 80.4



केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर

हिमानी भंडारी - 92.4
साहिल सिंह सोरागी - 82.0
तनुश्री पांडेय - 82.0


केंद्रीय विद्यालय कौसानी

मृदुल उपाध्याय - 93.8
मोनिका कैड़ा - 90.2
गीतांजलि पांडेय - 89.8
पलक वर्मा - 89.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed