फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jila Panchayat Meeting

समस्या का गंभीरता से समाधान करें अधिकारी:जिपं अध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jila Panchayat Meeting
बागेश्वर के विकास भवन सभागार में हुई बैठक में मौजूद जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढ़िया औ - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को विकास भवन सभागार में जिपं अध्यक्ष बसंती देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से बैठक में उठाया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सदस्यों द्वारा उठाई गई समस्याओं का तत्परता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में जल संस्थान, सिंचाई, लघु सिचाई, कृषि, उद्यान, वन, उरेडा, समाज कल्याण, पर्यटन विभाग से संबंधित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई
विज्ञापन

कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने पात्र लोगों के राशनकार्ड बनाने के साथ ही कपकोट क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशते हुए साइकिल ट्रैक बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि विकास कार्यो को धरातल में लाने में अधिकारियों की अहम भूमिका है, वह जनप्रतिनिधियों से संवाद बनाते हुए विकास कार्य पूर्ण करें। बैठक में ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, जिपं सदस्य गोपा धपोला, हरीश ऐठानी, वंदना ऐठानी, जनार्दन लोहनी, चंदन रावत, नवीन नमन, प्रेमा गढ़िया, सुनीता कोहली, रेखा देवी, सीडीओ संजय सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed