{"_id":"5dfd106f8ebc3e8812750f7e","slug":"jethai-pumping-scheme-will-remove-drinking-water-problem-of-13-villages-bageshwar-news-hld3663536165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठाई पंपिंग योजना से 13 गांवों की पेयजल समस्या दूर होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठाई पंपिंग योजना से 13 गांवों की पेयजल समस्या दूर होगी
विज्ञापन
बागेश्वर में बिलौना के पास जेठाई पेयजल योजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक चंदन रामदा?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बिलौना के निकट सरयू नदी पर जेठाई ग्राम समूह पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। विधायक चंदन राम दास ने शुक्रवार को निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जेठाई पंपिंग योजना से दफौट क्षेत्र के 13 गांवों को पीने के पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस योजना का निर्माण उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास विभाग कर रहा है।
बिलौना के समीप सरयू नदी पर जेठाई पेयजल योजना के शुभारंभ पर विधायक दास ने कहा कि नाबार्ड से वित्त पोषित इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 2017 में की थी। इसका निर्माण 1597.64 लाख रुपये से किया जा रहा है। योजना से दफौट क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट दूर होगा। कार्यदायी संस्था को योजना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेठाई क्षेत्र के ऊंचाई पर बसे होने से यहां पानी की किल्लत बनी रहती है। लोग लंबे समय से आंदोलित थे और अब उनकी मुराद पूरी हो गई है। योजना से करीब 10 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलने जा रहा है।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
बागेश्वर। जेठाई पंपिंग योजना से क्षेत्र के 13 ग्राम पंचायत को लाभ मिलेगा। जिसमें नौगांव, स्यालडोबा, मटियोली, सिमतोली, कांडे, सिमलगांव, गुरना, किमोली, ताछनी, बंगचूड़ी, जेठाई, नायल, जल्थाकोट गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
-
ये लोग रहे मौजूद
वहां ईई सीपीएस गंगवार, रवि करायत, खड़क टंगड़िया, रघुवीर सिंह दफौटी, खड़क दफौटी, दास, रोहिणी देवी, गणेश सिंह, इंद्र सिंह, सुंदर सिंह, भूपाल पिलख्वाल, सुरेश परगई, राजेंद्र फुलारा, आनंद तिवारी, पवन कुमार, कैलाश राम, भूपेश सिंह, रेखा देवी, गणेश सिंह, विमला देवी, बसंत सिंह, संतोष सिंह, विनोद सिंह, कृपाल सिंह, नरेंद्र रावत, दयाल कांडपाल, भूपाल रौतेला, गणेश सानियाल, विशन दत्त, गोकुल, साधो सिंह, मोहन राम, भूपाल सोनियाल, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।