{"_id":"5b37ca344f1c1b634d8b95de","slug":"jeetnagar-citizens-agitates-against-jal-sansthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान दफ्तर पर गरजे जीतनगर के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान दफ्तर पर गरजे जीतनगर के बाशिंदे
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में जल संस्थान के दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन करते जीतनगर के बाशिंदे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल किल्लत से जूझ रहे जीतनगर (मंडलसेरा) के बाशिंदों का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के दफ्तर में प्रदर्शन किया। कहा कि सोमवार को पानी नहीं मिला तो सड़क पर वाहन नहीं चलने देंगे। शनिवार को पेयजल समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासी जल संस्थान दफ्तर पर गरजे। कहा कि हर गर्मियों में पानी के लिए परेशान होना नियति बन गया है। अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाते हुए थक चुके हैं, लेकिन नलों से पानी नहीं टपक रहा।
उन्होंने आपूर्ति बहाल न होने पर सोमवार से बागेश्वर-कांडा रोड पर जाम लगाने की धमकी भी दी। इस दौरान भुवन पाठक, गौरव पंत, प्रदीप, गोविंदी मनराल, रजनी गुप्ता, कमला भैसोड़ा, अंबिका धपोला, सरोज पुरी, पार्वती धपोला, तुलसी, मुन्नी, कमला, हेमा आदि थे।
जीतनगर में टैंकर भी नहीं जाते
मंडलसेरा का जीतनगर टेल (अंतिम छोर) पर बसा क्षेत्र है। हेड पर बसे लोगों को तो एक-दो दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। वहीं, लाइनों में पानी न आने पर टैंकरों से आपूर्ति हो रही है लेकिन जीतनगर टेल तक पहुंचते-पहुंचते पेयजल लाइनें जवाब दे जा रही हैं। जीतनगर का संपर्क मार्ग पैदल होने के चलते टैंकर नहीं जा पाते।
विज्ञापन
मंडलसेरा के ऊपरी क्षेत्रों में बांटा पानी
पेयजल समस्याग्रस्त मंडलसेरा के ऊपरी हिस्से पर बसे लोगों को शनिवार को भी वैकल्पिक आपूर्ति के जरिए पानी बांटा गया। ईई नंद किशोर ने बताया कि पीपलचौक, विवेकानंद स्कूल के आसपास के प्रभावितों को एक टैंकर और दो पिकअप वाहनों से पानी बांटा गया।