{"_id":"6616d5ca02e97952dc075240","slug":"jcb-operator-dies-after-falling-into-ditch-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-105713-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खाई में गिरने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खाई में गिरने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत
Wed, 10 Apr 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सड़क निर्माण में कार्य कर रहे जेसीबी ऑपरेटर की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
नरेंद्र सिंह (25) पुत्र शमशेर सिंह निवासी दौला उप्रेती, (बेड़ीनाग-पिथौरागढ़) कपकोट के नीड़ नगेड़ा से मिकिला खलपट्टा के लिए बन रही सड़क में जेसीबी ऑपरेटर था। बुधवार की सुबह वह खलपट्टा स्कूल के समीप अपनी साइट पर काम देखने गया था। इसी दौरान पत्थर से उसका पैर टकरा गया और वह अनियंत्रित होकर करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा। युवक के गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।
कपकोट के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई और युवक को खाई से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में युवक को सीएचसी कपकोट लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। संवाद