फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   JCB, DM stopped work on contractor's climbing crop

ठेकेदार ने खड़ी फसल पर चढ़ाई जेसीबी, डीएम ने काम रोका

Mon, 20 Aug 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Mon, 20 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
JCB, DM stopped work on contractor's climbing crop
बागेश्वर में जनता दरबार में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनती डीएम। - फोटो : अमर उजाला
 निर्माणाधीन मंडलसेरा बाइपास सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने कुछ ग्रामीणों की खड़ी फसल पर जेसीबी चढ़ा दी। भड़के ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इस मामले में जांच भी बैठा दी है। जांच रिर्पोट पर एक्शन तक सड़क निर्माण का काम बंद रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार को घिरौली निवासी मीना खेतवाल, तारा कोरंगा, प्रेमा खेतवाल, नंदन सिंह ने संयुक्त रूप से शिकायती पत्र देकर कहा कि पिछले दिनों ठेकेदार ने बिना सूचना दिए खेतों में खड़ी फसल पर जेसीबी चला दी। इससे सारी फसल खराब हो गई। डीएम ने कार्यदायी संस्था के ईई को तत्काल काम रोकने व मामले की जांच के निर्देश भी जारी किए। कहा कि दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ जुर्माना भी किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्वाड़ प्रधान सुंदर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी का मामला उठाया। जिपं सदस्य रवींद्र करयात ने पालड़ीछीना प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी की समस्या उठाई।  मंडलसेरा निवासी जोगेंद्र लाल ने वर्ष 2016 की आपदा में मकान को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। कपकोट निवासी हरपाल सिंह ने भूस्खलन से आवासीय भवन को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सप्ताह भर के भीतर सभी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ एसएस पांगती, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, सीईओ हरीश रावत, शिक्षा अधिकारी बेसिक पूनम चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed