{"_id":"5d769c758ebc3e012e1f323c","slug":"janta-darbar-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3560723184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं पर गंभीरता दिखाएं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं पर गंभीरता दिखाएं अफसर
विज्ञापन
बागेश्वर में जनसुनवाई करतीं डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। इसमें कई जगह से आए फरियादियों ने 22 शिकायतें दर्ज कराईं। डीएम ने विभागीय अधिकारियों से सभी समस्याएं सुलझाकर इसकी सूचना संबंधित पक्षों को भी देने को कहा।
विजयपुर के ग्रामीण भुवन चंद्र भट्ट ने बताया कि उनकी जमीन धौलीनाग, दफ्टी, भाटगाड़ गांव के लिए सड़क में कट गई है लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया है। दफौट गांव के नंदन सिंह कनवाल ने डबल पैन कार्ड के आरोप में इंटर कॉलेज में हुए चुनाव को निरस्त करने की मांग की। पुष्कर सिंह मेहरा ने स्यांकोट में क्षतिग्रस्त सड़क सुधारने की मांग उठाई। लीती के ग्रामीणों ने भूस्खलन से मकान गिरने का खतरा बताया। बिलौना निवासी बलवंत प्रसाद, जीवनलाल, जयप्रकाश ने पेयजल सुविधा मांगी। चौरसों निवासी सरपंच देवेंद्र कुमार ने गरीब लोगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाने को कहा।
वहां सीएमओ डॉ. संजय शाह, सीईओ नरेश शर्मा, सीवीओ डॉ. उदयशंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, ईई विद्युत भाष्करानंद पांडेय, सीएओ बीपी मौर्य, डीएचओ तेजपाल सिंह, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेंद्र बिष्ट आदि थे।