{"_id":"5dfa6d878ebc3e880e395713","slug":"jam-in-kanda-bageshwar-news-hld3660830109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा की सड़कों में जाम हुआ आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा की सड़कों में जाम हुआ आम
विज्ञापन
कांडा पड़ाव जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। कांडा तहसील क्षेत्र में जाम लगना आम बात हो गई है। बुधवार को कांडा पड़ाव बाजार में सुबह नौ बजे जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और अन्य लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।
कांडा से हल्द्वानी, बेरीनाग, रावतसेरा, सानीउडियार, ढनौलासेरा, मंतोली, मिथुनकोट, रिखाड़ी, पंचूड़ा आदि स्थानों को प्रतिदिन हजारों वाहन आवाजाही करते हैं। तहसील क्षेत्र में कहीं भी पार्किंग स्थल नहीं है। इस कारण वाहन सड़क किनारे और नो पार्किंग जोन में आड़े तिरछ़े खड़े रहते हैं। बुधवार को कांडा पड़ाव में सुबह करीब नौ बजे जाम लग गया। सड़क में दोनों तरफ काफी दूर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कर्मचारी वाहन और स्कूल बसें भी जाम में फंसी रही। इस कारण कर्मचारियों, स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब आधे घंटे बाद जाम खुल गया। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
शादियों के सीजन में तो यहां पल-पल जाम लगता रहता है। जाम की समस्या लगातार बढ़ते जा रही है। तहसील क्षेत्र में वाहनों की तादात लगातार बढ़ते जा रही है। बावजूद इसके एक भी पार्किंग स्थल नहीं बनाया जा रहा है। लोग अपने निजी वाहनों को भी सड़क किनारे पार्क कर देते हैं। जिससे जाम लगता रहता है।