{"_id":"5e8dc27b8ebc3e6fab4121e7","slug":"isolated-two-children-including-women-from-jaroori-bazar-area-bageshwar-news-hld3795266135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र आइसोलेशन में भर्ती तो पिता को क्वारंटीन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र आइसोलेशन में भर्ती तो पिता को क्वारंटीन किया
विज्ञापन
कुरैशियन मोहल्ले में लोगों के जांच को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुरैशियन मोहल्ले में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किए गए इलाकों में डेरा जमा लिया है। उस क्षेत्र में सभी होम क्वारंटीन किए गए हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग की चार अलग-अलग टीमें नियमित रूप से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। जरूरी बाजार क्षेत्र में जुकाम, बुखार की शिकायत के बाद एक महिला समेत दो बच्चों को राजकीय अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। उनका सैंपल भी कोरोना जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजा गया है।
कुरैशियन मोहल्ला सहित आसपास के फिलहाल 10 दिन तक सील किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें यहां लोगों का परीक्षण करेंगी। सर्दी, जुकाम, बुखार की शिकायत होने पर उनकी निगरानी की जाएगी। मामला बढ़ने पर उसे आइसोलेट किया जाएगा। जरूरी बाजार क्षेत्र में महिला और दो बच्चे सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। जिन्हें राजकीय अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है।
एसडीएम अभय प्रताप ने बताया कि बुधवार को कुल छह लोगों के स्वेब कोरोना टेस्ट के लिए एसटीएच भेजे गए हैं। इनमें से तीन लोग पॉजिटिव जमाती के संपर्क में थे, जबकि तीन लोगों को बुधवार को आइसोलेट किया गया है।