फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Internet not running for 24 hours

24 घंटे से नहीं चल रहा इंटरनेट

Tue, 15 Jan 2019 12:57 AM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Tue, 15 Jan 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Internet not running for 24 hours
bsnl offers

पिंडारी सड़क में जीओ कंपनी के ठेकेदार की जेसीबी की चपेट में आने से बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइबर केबिल कट गई है। इससे तहसील क्षेत्र की मोबाइल फोन सेवा 24 घंटे से भी अधिक समय से खराब है। 

विज्ञापन


संचार सेवा के ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट के बिना बैंकों और सरकारी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हुआ है। तहसील कार्यालय से खतौनी की नकल, आय, जाति और स्थायी निवास प्रमाण पत्र भी नहीं निकल पा रहे हैं। 
विज्ञापन


लोगों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से संचार सेवा शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है। शीघ्र सेवा सुचारु नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, तारा कपकोटी, हेम कपकोटी, नवीन उपाध्याय, पूरन कपकोटी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गोविंद ऐठानी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर से भराड़ी के बीच जीओ कंपनी के ठेेकेदार की जेसीबी के चपेट में आने से ओएफसी कटी है। जल्द ही जोड़ने के प्रयास किए जा रहे है। - सीएस लोहनी, एसडीओ, बीएसएनएल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed