फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Inter Third Rank Holder Sumit Wants to Join Civil Services

सिविल सर्विस में मुकाम हासिल करना सुमित का लक्ष्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Inter Third Rank Holder Sumit Wants to Join Civil Services
इंटर बोर्ड परीक्षा में सूबे में तीसरा स्थान हासिल कने वाले मेधावी सुमित मेहता का मुंह मीठा कराती? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 96.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाले विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावी सुमित मेहता भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

नगर के चौरासी निवासी मेधावी सुमित ने बताया कि उन्होंने परीक्षा में सफलता के लिए रोज छह से सात घंटे पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूर रहने वाले मेधावी सुमित का कहना है कि कोरोनाकाल में ऑनलाइन पढ़ाई से काफी मदद मिली। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे सुमित कहते हैं कि कठिन परिश्रम और ध्यान केंद्रित करने से सफलता अवश्य मिलती है। इसी को मूलमंत्र बनाकर उन्होंने परीक्षा की तैयारी की।
विज्ञापन

सुमित का कहना है कि वह पूर्ण मनोयोग से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करने का उनका लक्ष्य है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों के साथ ही गुरुजनों को दिया। सुमित के पिता दीवान सिंह मेहता पुणे में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। माता दीपा मेहता गृहिणी हैं। सुमित की सफलता पर परिवार के साथ ही विद्यालय में खुशी का माहौल है। लोग बधाई देने के लिए सुमित के घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed