{"_id":"68e01c12dc87c0737e026144","slug":"instructions-to-conduct-de-addiction-campaign-in-every-village-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-119014-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नशामुक्ति अभियान को गांव-गांव तक संचालित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नशामुक्ति अभियान को गांव-गांव तक संचालित करने के निर्देश
Sat, 04 Oct 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पराविधिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। बैठक में डालसा सचिव अनीता कुमारी ने कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव में नशे के दुष्प्रभावों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डालसा सभागार में आयोजित बैठक में डालसा सचिव अनीता कुमारी ने पराविधिक कार्यकर्ताओं को अक्तूबर में संचालित होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिले में नशे से होने वाले दुष्परिणाम विषय पर विधिक जागरूकता रैली, शिविर, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता कर लोगों को नशे ना करने के लिए जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने महिला कर्मचारियों को कार्यस्थलों में होने वाले उत्पीड़न के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।