फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Instructions for closing the clinic on expiry medicines

एक्सपायरी दवाएं मिलने पर क्लीनिक को बंद करने के निर्देश 

Wed, 12 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 12 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Instructions for closing the clinic on expiry medicines
गरुड़ के टीट बाजार में मेहरा क्लिनिक में छापेमारी  - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ, एसडीएम और ड्रग इंस्पेक्टर ने  गरुड़ बाजार स्थित मेडिकल स्टोर और प्राईवेट क्लीनिकों में छापा मारा। इस दौरान टीट बाजार स्थिति एक क्लीनिक में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिलने और क्लीनिक के कागजाद नहीं मिलने पर सीएमओ ने क्लीनिक को बंद करने निर्देश दिए गए हैं। छापेमारी की डर से गरुड़ बाजार के कई मेडिकल और प्राइवेट क्लीनिक बंद रहे। 
विज्ञापन


सीएमओ संजय शाह, एसडीएम रिंकू बिष्ट, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट और राजस्व पुलिस की टीम ने बुधवार को बैजनाथ, टीट बाजार, टानीखेत और गरुड़ बाजार स्थित मेडिकल स्ट्रोर और प्राईवेट क्लीनिकों में ताबड़तोड़ छापे मारे। छापेमारी के भय से कई मेडिकल स्टोर मालिकों और प्राईवेट क्लीनिक के संचालकों ने अपने क्लीनिक बंद कर चल गए। टीम ने टीट बाजार स्थित मेहरा क्लिनिक में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं बरामद की। 
विज्ञापन



क्लीनिक के कागजाद  नहीं मिलने पर सीएमओ ने इस क्लीनिक को अग्रिम आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है।  सीएमओ ने बताया कि मेहरा क्लिनिक की पूर्व में भी कई शिकायतें मिली थी। उन्होंने बताया कि इसकी बारीकी से जांच की जाएगी। छापेमारी टीम में कानूनगो दयाल मिश्रा, पटवारी देश दीपक वर्मा, थानाध्यक्ष आदि शामिल थे। व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नवीन ममगई ने सीएमओ से ग्रामीण क्षेत्र में फर्जी मेडिकल स्टोर चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।  ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने मोहन सिंह मेहता सीएचसी में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed