{"_id":"6840918ec61e80edb0030a96","slug":"inspection-done-by-dm-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116142-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अनुपस्थित मिले चार चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अनुपस्थित मिले चार चिकित्सक
Thu, 05 Jun 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। डीएम आशीष भटगांई ने बुधवार को सीएची बैजनाथ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार चिकित्सक अनुपस्थित मिले। स्वास्थ्य सेवाओं में कई खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम भटगांई को बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के संचालन में लापरवाही, कर्मियों के पहचान पत्र न पहनने, फील्ड ड्यूटी पर गई आशा कार्यकर्ताओं के मूवमेंट ऑर्डर उपलब्ध न होने जैसी गंभीर कमियां मिलीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुपस्थित चिकित्सकों की जिम्मेदारी निर्धारित कर उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। उन्होंने एंबुलेंस की स्थिति, फायर एक्सटिंग्विशर्स की उपलब्धता, हाजिरी पंजिका का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को सभी उपकरण कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन को एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराने, मरीजों को गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने, परिसर, शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, बेडशीट रोजाना बदलने, निर्धारित रंग-संहिता (कलर कोडिंग) का पालन करने, अनिवार्य रूप से पहचान पत्र पहनने के निर्देश दिए।