{"_id":"5dbdc7e48ebc3e013149af5b","slug":"information-about-the-nirbhaya-fund-scheme-given-to-the-girl-students-bageshwar-news-hld3625575110","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया फंड योजना की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया फंड योजना की जानकारी दी
विज्ञापन
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर में निर्भया योजना की जानकारी लेते छात्र-छा?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित एक दिवसीय जागरूकता/ संवेदीकरण शिविर में लोगों को निर्भया फंड योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने बताया कि निर्भया कांड जैसी किसी भी दुर्घटना अथवा महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी किसी स्थिति को घटित होने से पूर्व ही रोकना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए हर महिला को सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक, शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होने की आवश्यकता है। ताकि महिला इसका समय रहते विरोध कर सके।
उन्होंने बालिकाओं को किसी अप्रिय व्यवहार का तुरंत विरोध कर अपने अभिभावक, वन स्टॉप सेंटर अथवा महिला पुलिस अधिकारी को शिकायत करने की अपील की। अभियोजन अधिकारी एडवोकेट गोविंद बल्लभ उपाध्याय, एसआई खष्टी बिष्ट ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों के बारे में बताया। जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेंद्र कुमार ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन दीप चद्र जोशी ने संचालन किया। कार्यक्रम में षष्टी कांडपाल, दीप्ति धपोला आदि मौजूद थे।