फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   indled from the murmurs of people open beer bar Kapkot

कपकोट में बियर बार खोलने की सुगबुगाहट से भड़के लोग

Fri, 09 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 09 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिंडारी सड़क के कपकोट पुल के समीप बियर बार खोलने की सुगबुगाहट से क्षेत्र के लोग भड़कने लगे हैं। गुस्साए लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर बार का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने की मांग की है। लाइसेंस निरस्त नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 


जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा है कि कपकोट पुल पर सुबह से ही भीड़ रहती है। यहां से होकर प्राइमरी से लेकर राजकीय महाविद्यालय तक के विद्यार्थी विद्यालय जाते हैं। तहसील, ब्लाक कार्यालयों व टैक्सी स्टेंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसी क्षेत्र में पड़ते हैं। अपने कार्यों को लेकर लोग यहां आते जाते रहते हैं। यहां पर बियर बार खुलने से आम लोगों को परेशानी होगी। बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा।  
विज्ञापन



मारपीट की घटनाएं बढ़ेगी। अपराधों के बढ़ने से लोगों का बाजार में हमेशा अशांति का माहौल रहेेेगा। इस कारण लोगों का बाजार में आवाजाही कम रहेगी, जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा। उन्होंने डीएम से यहां बार बियर किसी भी हालत में खोलने की इजाजत नहीं देने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश शाही, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, छात्रसंघ अध्यक्ष पवन मेहता, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शाही, व्यापार मंडल कपकोट के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सभासद  हेम पांडे, गिरीश जोशी, सरस्वती ऐठानी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed