फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   independence day celebrated all over the district

जिले भर में संकल्प दिवस के रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया 

Wed, 16 Aug 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 16 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
independence day celebrated all over the district
बागेश्वर के नुमाइशखेत में झंडारोहण करती डीएम रंजना। - फोटो : अमर उजाला
जनपद में 71वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी रंजना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि जिनके संघर्षों से हमें आजादी मिली है हमें उनके पद्चिन्हों पर चलकर 2022 तक गरीबी, भ्रष्टचार मुक्त नए भारत के निर्माण के लिए शपथ लेनी होगी।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह साढ़े पांच बजे स्कूली बच्चों, संभ्रांत नागरिकों, अधिकारियों ने प्रभातफेरी निकाली। नौ बजे पुलिस कार्यालय में एसपी मुकेश कुमार ने विकास भवन में सीडीओ एसएसएस पांगती, तहसील में एसडीएम एसएस राणा ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन


ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में प्रात: 10 बजे जिलाधिकारी रंजना ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भारत छोड़ो आंदोलन को याद कर नए भारत निर्माण के लिए शपथपत्र में हस्ताक्षर कराए गए। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी व विधायक चंदनराम दास ने वयोवृद्घ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम दत्त जोशी एवं दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं और स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त 29 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस लाइन में डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए। इससे पूर्व सुबह तहसील गेट से बिलौना तक खेल विभाग की ओर से पुरुष/महिला ओपन तथा अंडर 12, अंडर 14, और अंडर 16 आयु वर्ग में बालक क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया।

रेस का शुभारंभ एडीएम राहुल गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया। विधायक चंदन दास ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। यहां पर नरेंद्र खेतवाल, जयंत भाकुनी, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

नुमाइशखेत में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत हरीश ऐठानी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा, पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला, रणजीत सिंह बोरा, दलीप खेतवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, भुवन कांडपाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जीआइसी, जीजीआइसी, मिशन इंटर कॉलेज, कंट्रीवाइड, महर्षि स्कूल, विवेकानंद इंटर कॉलेज सहित जिले के सभी स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्कूलों में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों के साथ ही नाटकों का मंचन भी किया गया।  

कपकोट। कपकोट में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील में एसडीएस रवींद्र बिष्ट ने झंडारोहण किया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी, जनता इंटर कॉलेज फरसाली, राजकीय जूहा नरगड़ा, शिशु मंदिर सहित सभी स्कूलों में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  


कांडा। कांडा तहसील में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। वहां तहसील में एसडीएम रिंकू बिष्ट ने झंडारोहण किया। डिग्री कॉलेज, जीआइसी कांडा, प्राथमिक स्कूल, कंट्रीवाइड सहित अन्य सभी विद्यालयों में झंडारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed