{"_id":"59ee1ec34f1c1b78548b8a6b","slug":"increased-number-of-patients-of-jaundice-and-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलिया और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में हो रहे बदलाव के साथ पीलिया और बुखार के मरीजों की तादाद एकाएक बढ़ गई है। सोमवार को पीलिया, बुखार और जुकाम से पीड़ित 300 से अधिक मरीज जांच के लिए पहुंचे। डॉक्टरों ने इस तरह की बीमारियों से बचाव के लिए खान-पान पर ध्यान देने और पानी उबालकर पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। अधिकांश मरीज पीलिया, बुखार और जुकाम से पीड़ित थे। दीपावली की छुट्टी में घरों को गए अधिकांश डॉक्टरों के नहीं लौटने से अस्पताल में मात्र दो डॉक्टर मौजूद थे। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मरीजों को जांच के लिए डॉक्टरों के केबिन के बाहर घंटों तक इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अब्बास ने बताया कि मौसम बदलाव के कारण पीलिया, बुखार और जुकाम के रोगी बढ़े हैं। इस तरह की बीमारियों से बचाव के लिए खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने पीलिया से बचाव के लिए उबला हुआ पानी पीने की सलाह दी है। इसके अलावा मरीजों की तादाद बढ़ने से जिले के निजी अस्पताल और क्लीनिकों में भी मरीजों की काफी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन