{"_id":"721f1c9c6d0bab8fb17631ad708af926","slug":"increase-income-improved-breed-livestock-rearing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नत नस्ल के पशुओं को पालकर आमदनी बढ़ाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नत नस्ल के पशुओं को पालकर आमदनी बढ़ाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
पशुपालन विभाग ने एस्केड योजना के तहत खांकर में पशुपालकों की विकास गोष्ठी आयोजित की। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीएस ह्यांकी ने पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुओं का पालकर आमदनी बढ़ाने को कहा। उन्होंने पशुओं में होने वाले रोगों और उनके उपचार के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्नत पशुधन प्रबंधन पत्रिका का विमोचन किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ह्यंाकी ने पशु प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पशुपालकों को गौशाला को साफ रखने और पशुओं को अच्छे किस्म का चारा देने को कहा। उन्होंने पशुपालकों से कहा कि पशुओं की पशु चिकित्सालय में समय-समय पर जांच कराते रहें।
विज्ञापन