{"_id":"5d1cf6c48ebc3e3cc47155a1","slug":"income-of-farmer-increased-by-farming-potato","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर के किसानों ने आलू से बनाया ‘सोना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर के किसानों ने आलू से बनाया ‘सोना’
Thu, 04 Jul 2019 12:11 AM IST
दीपक नेगी
बागेश्वर।
बागेश्वर।
Published by: दीपक नेगी
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
potato
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर के शामा, लीति और बड़ी पन्याली के किसानों को सामूहिक विपणन से बेहतर बाजार मिला है। इस बार किसानों को आलू की खेती में अच्छा मुनाफा हुआ है। किसानों ने सामूहिक विपणन के तहत 28 टन आलू हल्द्वानी मंडी भेजा है।
विज्ञापन
ग्राम्या परियोजना फेज टू के तहत गठित दानपुर किसान एकता स्वायत्त सहकारिता शामा के किसानों ने कलस्टर में आलू का उत्पादन किया। ग्राम्या परियोजना के कृषि व्यवसाय सहयोग संगठन की टीम ने समय-समय पर किसानों का सहयोग किया। उत्पादित फसल को सामूहिक विपणन व्यवस्था के तहत हल्द्वानी मंडी भेजा गया। किसानों ने बताया कि स्थानीय बाजार की अपेक्षाकृत उन्हें ज्यादा मुनाफा हुआ है। बता दें कि बीते वर्ष आलू का 26 टन उत्पादन हुआ था।
विज्ञापन
हिमाचल से मंगाया बीज
ग्राम्या के कृषि व्यवसाय सहयोग संगठन सुधा के टीम लीडर नरेश बिनवाल ने बताया कि आलू के उत्पादन में वृद्धि करने के लिए उच्च गुणवत्ता का बीज हिमाचल प्रदेश से मंगाया गया। इससे इस साल आलू के उत्पादन में वृद्धि हुई है। ग्राम्या परियोजना के उप परियोजना निदेशक एलएस रावत ने किसानों को ग्राम्या परियोजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए आगे आने को कहा।
विज्ञापन
विधायक ने आलू के ट्रक को किया रवाना
कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल और ब्लाक प्रमुख मनोहरराम ने हरी झंडी दिखाकर आलू से भरे ट्रक को हल्द्वानी मंडी की ओर रवाना किया। इस मौके पर कृषि अधिकारी रामरेख, मुकेश कुमार, विजय कुमार, नंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, धना देवी, गोविंद सिंह, शामा, लीति और बड़ी पन्याली के किसान मौजूद थे।