{"_id":"56fc0a7e4f1c1be27bf00268","slug":"including-two-women-three-injured-in-bull-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले में दो महिलाओं सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले में दो महिलाओं सहित तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल जातीं महिलाएं
- फोटो : amar ujala
बुधवार की सुबह गैस आफिस के बाहर कतार में खड़े लोगों की भीड़ पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। इस हमले में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल एक महिला को 108 वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह तहसील रोड स्थित गैस आफिस के बाहर लगभग दो सौ महिला-पुरुष कतार में खड़े थे। इसी दौरान अचानक आए एक सांड़ ने कतार में खड़ी गीता कांडपाल पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
सांड़ से बचने की अफरातफरी में एक महिला शांति देवी व एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। गैस कार्यालय के कर्मचारी कमला पांडे, हेमू जोशी, त्रिलोक पांडे, मनोज पांडे और ललित पाठक ने सांड़ को वहां से खदेड़ने के बाद घायल महिला गीता को समीप ही स्थित ईसीएचएस पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। सांड़ के हमले में घायल महिला के सिर और कमर में चोटें आई हैं। लोगों ने नगरपालिका से खतरा बनते जा रहे आवारा जानवरों को शीघ्र शहर से बाहर खदेड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आए दिन आवारा जानवर राहगीरों पर हमला करते रहते हैं। यदि इस समस्या पर ध्यान नहीं किया गया तो कभी भी लोगों के साथ गंभीर हादसा हो सकता है।