{"_id":"1917e38ae84afec942ba77477d9711f2","slug":"incharge-dm-took-meeting-in-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बागेश्वर में प्रभारी डीएम ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में प्रभारी डीएम ने ली बैठक
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी डीएम एसएस जंगपांगी ने मंगलवार को यहां विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लिए आए धन को समय पर खर्च करने के निर्देश दिए। सीडीओ हिमांशु जोशी ने कहा कि अगले हफ्ते मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर अधिकारियों को तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में हुई बैठक में प्रभारी डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष की विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारी गंभीरता से काम करें। जिन विभागों ने उपलब्ध धन खर्च नहीं किया है, और समय सीमा निकल रही है, वह समय कार्यों को कर लें।
विज्ञापन
शत प्रतिशत धन के उपयोग के लिए तत्परता से काम करें। उन्होंने अधिकारियों को विकास राशि की दूसरी किश्त शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए, कहा कि जिन अधिकारियों को दूसरी किश्त मिल चुकी है, वह शीघ्र राशि को खर्च करें।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्रीय मद और बाह्य सहायतित योजनाओं के सालाना लक्ष्य को भी शीघ्र प्राप्त करने की हिदायत दी। साथ ही आगाह किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी।
सीडीओ हिमांशु जोशी ने कहा कि अगले हफ्ते 23 नवंबर को मुख्यमंत्री के इस जिले में आने की संभावना है, अधिकारियों को पूरी प्रगति रिपोर्ट के साथ तैयार रहना होगा।
इसका फोटो नंबर 08पी है।