{"_id":"695f33a8d9819bb40f08caa5","slug":"in-the-pindar-valley-sub-zero-temperatures-caused-the-water-in-the-pipes-to-freeze-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: पिंडर घाटी में शून्य से नीचे तापमान, नलों में जमने लगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: पिंडर घाटी में शून्य से नीचे तापमान, नलों में जमने लगा पानी
Thu, 08 Jan 2026 10:03 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:03 AM IST
सार
बागेश्वर जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कपकोट के पिंडर घाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने से नलों में पानी जमने लगा है।
विज्ञापन
नलों में जमने लगा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर जिले में भले ही अब तक बर्फबारी नहीं हुई हो, लेकिन लोगों को कड़ाके के ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। कपकोट के पिंडर घाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच रहा है। नलों में पानी जमने लगा है। लोगों को नल से पानी भरने के लिए 10 बजे तक इंतजार करना पड़ रहा है। धूप खिलने के बाद ही नल से लोग पानी भर पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 2019 के बाद क्षेत्र में इस तरह की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
विगत दो दिन से जिला मुख्यालय में सुबह के समय कोहरा नहीं दिख रहा है। लेकिन पाला गिरने से काफी ठंड पड़ रही है। जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन