फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   In the laborers of the outskirts, the need to go home, two hundred and fifty five hundred registered in two days

बस किसी भी तरह घर पहुंचा दो, सवा पांच सौ ने मजदूरों ने कराया पंजीकरण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
In the laborers of the outskirts, the need to go home, two hundred and fifty five hundred registered in two days
बागेश्वर में घर जाने के लिए पंजीकरण कराने एसडीएम कार्यालय पहुंचे मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। लॉकडाउन के कारण बागेश्वर में फंसे बाहरी प्रदेशों के मजदूरों में घर जाने की बेताबी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दो दिन में सवा पांच सौ मजदूरों ने प्रशासन के पास पंजीकरण कराया है। जिले में बिहारी, यूपी, कश्मीर और नेपाल के करीब 6000 मजदूर हैं। बिहार और यूपी के मजदूरों में घर जाने की बेताबी दिख रही है लेकिन नेपाल के मजदूरों में किसी तरह की बेताबी नहीं है। जिले में यूपी, बिहार और कश्मीर के 3714 मजदूर हैं। इनमें 55 मजदूर कश्मीर के हैं, जबकि 2287 मजदूर नेपाल के हैं। लॉकडाउन के कारण मजदूरों की रोजी-रोटी छिन गई है। प्रशासन से मिल रहे राशन से यह लोग गुजारा कर रहे हैं। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी की राह खुलने पर यूपी और बिहार के मजदूर पास बनाने के लिए पंजीकरण कराने लगे हैं। शुक्रवार को बागेश्वर तहसील में बिहार और यूपी के 275 लोगों ने घर वापसी के लिए आवेदन दिया। शनिवार को करीब ढाई सौ लोगों ने पंजीकरण कराया। उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी का कहना है कि संबंधित राज्यों की सरकार से संपर्क किया जा रहा है। वहां तालमेल होने के बाद इन मजदूरों को संबंधित प्रदेशों के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed