{"_id":"594ea0404f1c1b2d438b45f2","slug":"in-the-evening-the-leopard-started-threatening-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम ढलते ही फिर शहर में धमकने लगा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम ढलते ही फिर शहर में धमकने लगा तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने लगा है। मजियाखेत और नुमाइशखेत में यह तेंदुआ अब तक एक बछड़े और दो कुत्तों को मार चुका है। शाम ढलते ही तेंदुए के दिखाई देने से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर शहर के मजियाखेत, नुमाइशखेत और मंडलसेरा में पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इस तेंदुए ने तीन दिन पूर्व बागेश्वर और बिलौना के बीच में लावारिश छोड़े गए एक गाय के बछड़े को मार दिया था, जबकि शुक्रवार की शाम नुमाइशखेत से एक कुत्ते को उठा ले गया।
विज्ञापन
मजियाखेत में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा है। इससे लोग डरे हुए हैं। कई व्यापारी और लोग बाजार से देर शाम घरों को लौटते हैं। ऐसे में तेंदुए के हमले का खतरा बना रहता है। उधर मंडलसेरा क्षेत्र में लोगों ने तेंदुए के साथ शावकों को भी देखे जाने की बात कही है।
विज्ञापन
अंकुर उपाध्याय, हेम कांडपाल आदि लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। इससे पूर्व भी नगर में कई बार तेंदुए देखे जा चुके हैं। तीन माह पूर्व कठायतबाड़ा में दिन दहाड़े आबादी में घुसे तेंदुए को पिंजरा लगाकर पकड़ा था। जबकि मंडलसेरा में तेंदुआ एक मकान की गली में दिन भर दुबका रहा। क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए के दिखाई देने से लोग भयभीत हैं।