{"_id":"5e958dab8ebc3e6fd92a7d9a","slug":"in-bageshwar-kept-the-elderly-in-isolation-sent-samples-of-four174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में बुजुर्ग को आइसोलेशन में रखा, चार के सैंपल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में बुजुर्ग को आइसोलेशन में रखा, चार के सैंपल भेजे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर की एक बुजुर्ग महिला को आइसोलेट वार्ड में रखा गया है। बुजुर्ग का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। बागेश्वर के संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए तीन लोगों के सैंपल भी जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर नगर की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल के कोरोना-19 समर्पित अस्पताल में आइसाेलेट किया गया है। डॉक्टर सयैद अहमद अब्बास ने बताया कि यह बुजुर्ग महिला मंगलवार सुबह आेपीडी कराकर उनके पास स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आईं। जांच के बाद महिला में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण पाए गए। उनकाे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। बताया कि बुजुर्ग का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। उधर, बागेश्वर के केएमवीएन गेस्टहाउस स्थित संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि क्वारंटीन में भर्ती तीन लोगों को हल्की खांसी की शिकायत थी। यह लोग संवेदनशील इलाकों से लौटे हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर तीनों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। डॉ. पटेल ने बताया कि इस समय क्वारंटीन में 20 लोग भर्ती हैं। कुछ ने 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है, उन्हें घर भेजने के लिए जिला प्रशासन की अनुमति ली जा रही है।
उल्लेखनीय है कि जिले में पूर्व में 6 सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में 2940 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया था, जिसमें से 2504 ने 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है।
::इनसेट ::: विदेश से लौटे 74 में से 37 लोगों ने पूरी की क्वीरंटीन की अवधि :: बागेश्वर। काेराेना संक्रमण के बाद से जिले में 74 लाेग अलग, अलग देशों से आए हैं। इनमें से 37 लाेग होम क्वारंटीन का 28 दिन का समय समय पूरा कर चुके हैं। इन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी वीके सक्सेना ने बताया कि विदेश से 74 लाेग जिले में आए हैं। यह लोग बागेश्वर, कपकाेट, गरुड़ के हैं। सभी लाेगाें को मेडिकल जांच के बाद 28 दिन के लिए हाेम क्वारंटीन में रखा गया था। इनमें से अब तक 37 लाेग हाेम क्वारंटीन का समय पूरा कर चुके हैं। आशा वर्कर की टीम इन पर नजर बनाए हुए है। सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया है। किसी में काेराेना जैसे लक्षण सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन