फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   In 65 years, the power of the power is in Kanwal

65 साल में भी गजब की ऊर्जा है कनवाल में 

Mon, 08 Oct 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 08 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
In 65 years, the power of the power is in Kanwal
रिटायर्ड पोस्टमैन गुसाई सिंह कनवाल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बागेश्वर। मालता गांव निवासी सेवानिवृत्त पोस्टमैन गुंसाई सिंह कनवाल में 65 साल की आयु में भी युवाओं जैसी ऊर्जा है। वह संचार क्रांति के बढ़ते कदम को बेहतर मानते हैं। कृषि, बागवानी और पशुपालन से शुरू से जुड़े रहे कनवाल ने अब मौन पालन का काम शुरू कर दिया है। वह लोगों को शहद पूजा और दवा के लिए मुफ्त में देते हैं।  

मालता गांव के पांच बार निर्विरोध ग्राम प्रधान रहे लाल सिंह कनवाल नौ नवंबर 1972 में डाक विभाग से जुड़ गए थे। चार सितंबर 2014 को सेवानिवृत्त हो गए। रोजाना ड्रेस में रसमय से डाक बांटना उनकी खास खूूूबी थी। तब वह सुबह पांच बजे पैदल ही चीड़ के छिलके जलाकर अपने खेतों के उत्पादित चीजों को सिर में रखकर बागेश्वर ले लाते और उसे व्यापारियों को सौंपकर वह समय से डाक सेवा में जुट जाते। उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए 2002 में गणतंत्र दिवस समारोह में आयोजन समिति, 26 जनवरी 2004 को पोस्टमास्टर जनरल देहरादून, वर्ष 2004 में तत्कालीन एसपी द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा 2012 में डाक अधीक्षक अल्मोड़ा और तत्कालीन न्यायिक मजिस्ट्रेट सीनियर डिवीजन की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कनवाल कहते हैं कि पहले आज की तरह नेट, मोबाइल फोन और कोरियर सेवा नहीं थी। तब हाथ से लिखी चिट्ठियां, पार्सल और मनीआर्डर काफी होते थे। जिनके पहुंचने का लोग बेसब्री से इंतजार करते थे। अब यह काम कुछ कम तो हुए हैं लेकिन अन्य काम बढ़ गए हैं। पहले की अपेक्षा अब बहुत कम पोस्टमैन ड्रेस में दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

               
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed