{"_id":"68978dd9d52b4a3fae0efc56","slug":"impact-when-the-dm-arrived-vehicles-started-moving-on-the-road-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117737-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जब डीएम पहुंचे, तब सड़क पर चलने शुरू हुए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जब डीएम पहुंचे, तब सड़क पर चलने शुरू हुए वाहन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। एक पखवाड़े से बंद पड़ी चीराबगड़-पोथिंग सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है। सड़क बंद होने से 2500 से अधिक की आबादी परेशान थी। डीएम आशीष भटगांई स्वयं सड़क का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। उनके निरीक्षण के बाद विभाग ने सक्रियता से कार्य करते हुए सड़क पर यातायात सुचारू करवा दिया है।
पोथिंग गांव की सड़क बंद होने के बाद ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गांव में खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान की कमी होने लगी थी। लोगों को भूस्खलन वाले स्थान से पहाड़ी चढ़कर पैदल आवाजाही करनी पड़ रही थी। अमर उजाला ने लगातार ग्रामीणों की परेशानी को प्रमुखता से उठाया।
शुक्रवार को डीएम भटगांई ने सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सड़क पर तेजी से कार्य करवाने और जल्द खुलवाने के निर्देश दिए थे।
पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत ने बताया कि शुक्रवार शाम को छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारू करा दी गई थी। शनिवार को सड़क पर यातायात पूरी तरह से सुचारू हो गया है।
विज्ञापन
कोट
बारिश के दौरान बंद हो रही सड़कों को खोलने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। चीराबगड़-पोथिंग सड़क का मैंने स्वयं निरीक्षण कर जल्द मलबा हटाने के निर्देश दिए थे। अब पूर्ण रूप से यातायात सुचारू हो गया है। - आशीष भटगांई, डीएम बागेश्वर