फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   illegal mining in kupkote

सरयू का सीना छलनी, जगह-जगह घाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
illegal mining in kupkote
कपकोट से बागेश्वर तक सरयू किनारे ऐसे हो रहा अवैध खनन। - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट तहसील प्रशासन के नाक के नीचे सरयू नदी किनारे धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। खनन करने वालों को प्रशासन का खौफ नहीं रह गया है। अवैध खनन से नदी का सीना छलनी हो गया है। लगातार खनन से नदी किनारे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी में रीठाबगड़, चीराबगड़, डोडिला, मराठी बाजार, हनुमान मंदिर, बुद्धेश्वर, शिवालय, केदारेश्वर मैदान, तहसील कार्यालय के पास नदी किनारे काफी लंबे समय से अवैध खनन हो रहा है। बिना किसी खौफ के सुबह तड़के से शुरू होने वाला खनन देर शाम तक चलता रहता है। अवैध खनन कर निकाली गई रेता आसपास के इलाकों में बेची जाती है। लगातार खनन होने से नदी किनारे कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। नदी में दूर-दूर तक अवैध खनन के निशान देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

बताया कि नदी में खनन करने वालों को नेताओं की भी शह मिली है। लोगों के अनुसार कई बार खनन करने वालों में आपस में हिस्सेदारी को लेकर झड़प हो जाती है। उन्होंने खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अवैध खनन का मामला संज्ञान में आया है। राजस्व विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम जल्द निरीक्षण करेगी। अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। खनन करते हुए पकड़े जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - शशि देव, वन क्षेत्राधिकारी ग्लेशियर कपकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed