फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Illegal Mining

पुलों के नीचे धड़ल्ले से हो रहा रेता खनन, प्रशासन बना मूक दर्शक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Illegal Mining
बागेश्वर के सरयू नदी में खनन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में नदियों पर धड़ल्ले से रेत खनन का कार्य चल रहा है। श्रमिक सरयू और गोमती पुलों के नीचे भी धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं। जिसके कारण पुलों को खतरा पैदा हो सकता है। नगरवासियों ने प्रशासन से पुलों के समीप और अवैध तरीके से हो रहे खनन पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बागेश्वर में सरयू और गोमती नदियां बहती हैं। निर्माण कार्य के लिए रेत, बजरी, रोड़ी इन्हीं नदियों से मिलती है। बावजूद इसके कुछ लोग अवैध तरीके से खनन कर नदियां को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आते। नगर क्षेत्र में सरयू और गोमती नदियों पर धड़ल्ले से पूरा दिन खनन कार्य चलता रहता है। श्रमिक पुलों के समीप भी खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार खोदाई से पुलों को खतरा पैदा हो रहा है। नगरवासियों कहा कहना है कि प्रशासन के सामने नदियों को छलनी किया जा रहा है। पुलों को कमजोर करने का काम चल रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इधर, एसडीएम हर गिरी ने कहा कि पुलों के समीप खनन करने की शिकायत मिल रही है। एक-दो दिन में पुलिस को साथ लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed