फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   If you walk on the way to Nileshwar road then

नीलेश्वर सड़क पर पैदल भी चलें तो कैसे 

Fri, 22 Sep 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 22 Sep 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
If you walk on the way to Nileshwar road then
कीचड़ से पटी नीलेश्वर सड़क।  - फोटो : amar ujala

नगर के शीर्ष पर स्थित नीलेश्वर मंदिर और वृद्धाश्रम को जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। इस सड़क में वाहन तो दूर पैदल चलने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालात यह हैं कि इस सड़क में आपातकाल में एंबुलेंस ले जाने में भी बड़ा खतरा है। लोगों ने सड़क में शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की है। 

विज्ञापन


नगर के नीलेश्वर मंदिर और वृद्धाश्रम के लिए बाइपास सड़क से करीब दो सौ मीटर लंबा मोटर मार्ग बनाया गया है। नीलेश्वर मंदिर प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण यहां पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। इस मंदिर से पूरा बागेश्वर शहर नजर आता है। इस सड़क में डामरीकरण नहीं होने से इसकी स्थित खड़ंजा मार्ग से भी बदतर हो चुकी है।
विज्ञापन


उबड़-खाबड़ होने से वाहनों के संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालात यह हैं कि बारिश होने पर सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। सड़क किनारे पैरापिट और अन्य सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र जोशी का कहना है कि वृद्धाश्रम होने के कारण इस सड़क में सुधार किया जाना और जरूरी है। सड़क की खराब हालत के कारण किसी का स्वास्थ्य खराब होने पर आपातकाल में एंबुलेंस तक इस सड़क में नहीं जा सकती है। खतरा मोल लेकर इस सड़क में वाहन संचालन हो रहा है। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने शीघ्र सड़क में डामरीकरण करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed