{"_id":"58cd6dc94f1c1b947d32a6ab","slug":"husband-in-case-of-marital-death-and-mother-in-law-father-in-law-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास, ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत के मामले में पति और सास, ससुर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर के जौलकांडे गांव में नव विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और सास, ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
12 मार्च की देर रात जौलकांडे गांव निवासी सूरज प्रकाश की पत्नी कविता ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन कविता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इस मामले में मृतका के पिता थकलाड़ निवासी नंदराम ने पुलिस को तहरीर देकर कविता के पति सूरज प्रकाश, ससुर डुंगर राम और सास सरुली देवी पर कविता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 498 ए, 304 बी और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार को तीनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।