फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   How will studies be conducted: Nine posts of lecturers are vacant in Atal Utkrisht Rainka Soupi

कैसे होगी पढ़ाई : अटल उत्कृष्ट राइंका सूपी में प्रवक्ताओं के नौ पद खाली

Thu, 23 May 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 23 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
How will studies be conducted: Nine posts of lecturers are vacant in Atal Utkrisht Rainka Soupi
अटल उत्कृष्ट विद्यालय राइंका सूपी। संवाद
बागेश्वर। शिक्षा के सुधारीकरण के लिए सरकार ने विद्यालयों को सीबीएसई पैटर्न से संचालित करते हुए अटल उत्कृष्ट का नाम तो दे दिया लेकिन शिक्षकों की कमी दूर नहीं की। आज भी कई विद्यालय प्रवक्ताओं की कमी से जूझ रहे हैं। कपकोट के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सूपी में प्रवक्ताओं के सभी पद रिक्त हैं। प्रवक्ताओं की कमी का असर पहली बार सीबीएसई पैटर्न के अनुसार हुई परीक्षा के परिणाम में दिखाई दिया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के मात्र 16.6 विद्यार्थी तो इंटर में 34.23 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रवक्ताओं की कमी से विद्यालय की छात्र संख्या भी लगातार गिर रही है।
विज्ञापन


राइंका सूपी में प्रवक्ताओं के स्वीकृत नौ पदों के सापेक्ष एक भी स्थायी प्रवक्ता तैनात नहीं है। हिंदी, रसायन विज्ञान और अर्थशास्त्र विषय पढ़ाने के लिए विद्यालय में अतिथि शिक्षक तैनात हैं लेकिन भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, राजनीतिक विज्ञान और इतिहास विषय पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षक तक नहीं हैं। प्रधानाचार्य का पद भी प्रभारी के भरोसे है।
विज्ञापन

एलटी शिक्षकों के स्वीकृत आठ पदों के सापेक्ष चार स्थायी शिक्षक तैनात हैं। गणित और अंग्रेजी पढ़ाने की जिम्मेदारी अतिथि शिक्षकों पर है जबकि विज्ञान और कला विषय के शिक्षक का पद रिक्त चल रहा है। विज्ञान के शिक्षक का पद रिक्त हुए 10 साल से अधिक का समय बीत चुका है। प्रवक्ताओं की कमी से विद्यालय की छात्र संख्या कम हो रही है। वर्ष 2015 में जहां विद्यालय की छात्र संख्या 406 थी, वर्तमान में घटकर 237 रह गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सात किमी दूर से भी आते हैं विद्यार्थी
बागेश्वर। राइंका सूपी में गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। झूनी, हरकोट, लाहुर, मिकिला, खलपट्टा आदि दूरस्थ गांवों के विद्यार्थी चार से सात किमी की दूरी तय कर विद्यालय पहुंचते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह टाकुली का कहना है कि प्रवक्ताओं की कमी से विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। संवाद


कोट
शिक्षकों की कमी वाले अधिकतर विद्यालयों में अतिथि शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवक्ताओं की कमी को लेकर शासन को सूचित किया गया है। नई नियुक्ति होने पर सूपी में प्राथमिकता के आधार पर प्रवक्ता तैनात किए जाएंगे।
- जीएस सौन, मुख्य शिक्षाधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed