{"_id":"5828a4334f1c1b4304b37775","slug":"houses-locks-breaking-flown-75-thousand-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़कर उड़ाई 75 हजार की नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के ताले तोड़कर उड़ाई 75 हजार की नगदी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस का घेराव करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर शहर में चोरों ने शनिवार की रात भाजपा नेता के मकान के ताले तोड़कर 75 हजार रुपए की नकदी उड़ा ली, जबकि रीमा में चोरों ने ग्रामीण बैंक का चैनल गेट ही उखाड़ दिया। हालांकि चोर बैंक के भीतर दाखिल होने में असफल रहे। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह टंगड़िया का गोमती पुल के पास आवास है। शनिवार को वह किसी काम से अपने गांव धारी डोबा गए थे। रविवार की सुबह जब लौटे तो उन्हें दरवाजे का कुंडा कटा हुआ मिला। जब अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में अलमारी का दरवाजा भी टूटा मिला। देखने पर अलमारी से पांच-पांच सौ के नोटों की 75 हजार की नगदी, एफडी, आधार, वोटर आईडी, बंदूक का लाइसेंस सहित सभी दस्तावेज गायब मिले। चोरों ने घर का सारा सामान उलट पलट किया था।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उधर दुगनाकुरी तहसील के रीमा में चोरों ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पीछे स्थित चैनल गेटको ही उखाड़ दिया लेकिन चोर बैंक में घुसने में असफल रहे। इस बीच मकान स्वामी प्रकाश सिंह की नींद खुलने पर चोर भाग गए। भवन स्वामी ने रात में ही बैंक मैनेजर को घटना की जानकारी दी। जिस पर बैंक मैनेजर ने बैंक में पहुंचकर मुआयना किया। बैंक में सभी सामान सुरक्षित मिला। शाखा प्रबंधक लोकेश क्षेत्री ने रीमा चौकी में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।