{"_id":"6843388530fd592f970647d4","slug":"house-collapsed-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116199-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बोहाला में आवासीय मकान हुआ ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बोहाला में आवासीय मकान हुआ ध्वस्त
Sat, 07 Jun 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफलीगैर (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के बोहाला में आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। घटना के समय घर के भीतर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बोहाला निवासी पान सिंह पुत्र प्रेम सिंह का मकान बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान टूट गया था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पान सिंह की पत्नी नीमा देवी अपनी दो बेटियों के साथ इस घर में रहती थीं। उनके पति बाहर नौकरी करते हैं। सूचना मिलने के बाद राजस्व उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक के निरीक्षण किए जाने पर मरम्मत के अभाव में मकान क्षतिग्रस्त होना बताया गया। यह दैवी आपदा के मानक में नहीं आता है। परिवार बगल में लिंटर वाले मकान में निवास करता है।