{"_id":"5e663c6c8ebc3eeb320e3a5f","slug":"holi-in-social-media-bageshwar-news-hld3767058163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया होली से सराबोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया होली से सराबोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कुमाऊं की होली अद्भुत है। पौष के पहले रविवार से बैठकी होली हुई और रंग भरणी एकादशी से खड़ी होली शुरू हो चुकी है। सदियों पुरानी इस परंपरा में कोई कमी नहीं आई है। छलड़ी के दो दिन पहले बागनाथ मंदिर में आने वाली कई गांवों की होली का सुरूर सिर चढ़कर बोल रहा है। घर-घर में गाई जाने वाले होली के गीत और नृत्य होलियारों को थिरकने पर मजबूर कर रहे है। अब सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है। सोशल मीडिया भी इस होली के रंग से सराबोर है। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर गांव-शहर की होली वायरल हो रही है। लोगों ने होली की फोटो, सेल्फी, वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। शायराना अंदाज में लोग होली के रंगों के जैसे जिंदगानी रंगीन होने की कामना कर रहे हैं।
घर, गांव से दूर बैठे लोग सोशल मीडिया पर गांव की होली देख पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं। बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग अपने निराले अंदाज में होली मनाकर सोशल मीडिया पर भी रंग बिखेर रहे हैं। इनमें से अधिकतर फोटो, वीडियो मोबाइल से बनाए गए हैं। इन वीडियो में कोई होली के गीत गाता दिखाई दे रहा है, तो कोई नाच रहा है। सोशल मीडिया पर सेल्फी की हर पोज की बौछार है। गीतों की फनी वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। इन पर लाइक्स और कमेंट भी धड़ाधड़ पड़ रहे हैं। कई लोग कुमाऊंनी शब्दों में इन पर कमेंट कर रहे हैं।