फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   holi celebration in bageshwar

अपनो ही रंग में रंगा दे रंगा मौला...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
holi celebration in bageshwar
बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में महिला होली में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला कमेटी कार्यालय में बैठकी होली का आयोजन किया। वरिष्ठ होली गायक चंद्र लाल साह ने सबको मुबारक होली, फागुन ऋतु शुभ अलबेली, सबको मुबारक होली। पंकज पांडेय ने करके सौ सौ बहाने तेरे कूचे पे आना। नवीन लाल साह ने अपनो ही रंग में रंगा दे रंगा मौला, तू तो साहिब मोरा, गरीब नवाज मौला, अपने ही रंग में रंगा दे। होली की महफिल में दीप लाल साह, पूरन पालनी, कंचन साह, प्रदीप भरड़ा, महिपाल भरड़ा, अनिल साह समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

शिवजी को ऊंचों कैलाश मेरो मन में बसो है...
रानीखेत/द्वाराहाट। रानीखेत और द्वाराहाट क्षेत्र में होली महोत्सव की धूम मची हुई है। रानीखेत नगर के अलावा राय स्टेट, खनियां, चिलियानौला क्षेत्र में महिलाओं की महफिल सजी, जबकि द्वाराहाट में महिलाओं ने खड़ी होली का आयोजन किया। महिलाओं ने शिवजी को ऊंचों कैलाश मेरो मन में बसो है, रंग में होली कैसे खेलूं मैं, तू कर ले सोलह सिंगार राधिका होली आई रही सहित तमाम होलियों का गायन किया। पीपल की पतिया छलकन गागर, नाचे मोर पिया वन जै र छ आदि होलियों के माध्यम से समां बांध दिया। उधर जालली में पुरुषों की बैठकी महफिल सजी।
विज्ञापन

रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे
बागेश्वर। बागनाथ धाम में महिलाओं की होली की महफिल जमी। होली गीतों में महिलाएं और बच्चे खूब नाची। पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल के आयोजन में हुई होली की महफिल में रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, सोने की थाली में जोना परोसा खाए गोरी का यार बलम तरसे रंग बरसे, नदी यमुना के तीर कदंब चढ़ि कान्या बजाए बांसुरिया, आज रे बिरज में होली रे रसिया, होरी नहीं बरजोरी से रसिया समेत तमाम होलियों का गायन किया। होली महफिल में गीता रावल, भावना पांडेय, नीमा दफौटी, इंदिरा जोशी, भावना रावत, कमला भैसोड़ा, मंजू गढ़िया, पुष्पा पंत, ममता रावल, चंद्रा अग्रवाल, किरन पांडेय, जीवंती कांडपाल, जानकी देनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed