फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Holi Celebrated In Bageshwar

होल्यारों ने जमकर उड़ाया रंग, सौहार्द और प्रेम से मनाया रंगोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Holi Celebrated In Bageshwar
बागेश्वर में होली मनाने के दौरान सेल्फी लेते युवा। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। रंगोत्सव (छलड़ी) का पर्व पूरे जिले में उमंग, उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों ने जमकर अबीर, गुलाल और रंग उड़ाए। एक-दूसरे को विभिन्न रंगों में रंगकर होली और छलड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी। रंगों से पुते चेहरों के साथ सौहार्द और आपसी प्रेम का प्रतीक पर्व होली का त्योहार भी संपन्न हो गया है।
विज्ञापन

छलड़ी के दिन सुबह से ही नगर के सभी वार्डों में होल्यारों की टोली एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देने निकल गईं। ज्वालादेवी वार्ड, सैम मंदिर वार्ड, बागनाथ वार्ड, कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा वार्ड, बिलौना, वेणीमाधव, मंडलसेरा वार्ड की हर गलियों में अबीर, गुलाल और रंग से सने महिला और पुरुष होल्यारों की टोलियों ने घर-घर जाकर लोगों को होली की बधाई दी। इस दौरान कई स्थानों पर गीत-संगीत का कार्यक्रम भी हुआ। जहां युवा-बुजुर्ग, महिला-पुरुष, युवक-युवतियां तेज संगीत की धुन पर होली के रंगों के साथ धमाल मचाते नजर आए।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीण अंचलों में होली के पांच दिनों की तरह होल्यारों ने घर-घर जाकर छलड़ी मनाई। इस दौरान जिस घर में भी होल्यार गए, गृहस्वामी ने उनका रंग और अबीर-गुलाल से स्वागत किया। सुबह से चला सिलसिला कई गांवों में दोपहर बाद तक भी चलता रहा। होल्यार पूरी तरह से होली की मस्ती में चूर होकर परंपरा का निर्वहन करते दिखे। हालांकि कई गांवों में दोपहर से पूर्व ही छलड़ी का पर्व संपन्न हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद स्वरूप हलवा बांटा
बागेश्वर। ग्रामीण अंचलों में खड़ी होली गायन और छलड़ी के बाद हलवे का प्रसाद बनाया जाता है। छलड़ी की शाम को हलुवे का प्रसाद बनता है। इस प्रसाद को तैयार करने के लिए सूजी, चीनी सहित अन्य सामग्री सभी घरों से मिले सहयोग से जुटाई जाती है। वहीं प्रसाद को भी सभी घरों में वितरित करने का रिवाज है। संवाद

कांडा-कपकोट-कौसानी में भी जमकर उड़ा रंग
कांडा/कपकोट/कौसानी। रंगभरी होली का उत्सव जिले के कांडा, कपकोट और दुगनाकुरी और कौसानी में भी हर्षोल्लास से मनाया गया। होली की मस्ती में डूबे होल्यारों ने जमकर रंग खेला। छलड़ी के दिन कपकोट, भराड़ी, कांडा, कौसानी और रीमा क्षेत्र के बाजार में सुनसानी जबकि गांवों में चहलपहल रही। कौसानी के अनासक्ति आश्रम में बच्चों और क्षेत्रवासियों ने रंगभरी होली खेली। बाजारों में व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे, लेकिन होली का पूरा लुत्फ उठाया। ग्रामीण अंचलों में भी हर उम्र के लोगों ने होली का भरपूर आनंद लिया। संवाद

बागेश्वर के पचार गांव में छलड़ी मनाने के बाद फाग गाकर होली की शुभाशीष देते होल्यार। विज्ञप्ति

बागेश्वर के पचार गांव में छलड़ी मनाने के बाद फाग गाकर होली की शुभाशीष देते होल्यार। विज्ञप्ति- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed