हिमांशु और सिमरन बने बेस्ट कैंपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा के एनएसएस के छात्र छात्राओं का रवांईखाल में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। मुख्य अतिथि बारे लाल माथुर, दयाशंकर नगरकोटी ने शिविरार्थियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिविरार्थियों से कहा कि वह पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रहे पॉलीथिन के खात्मे के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाने और स्वच्छता अभियान को जन जन तक पहुंचाने को कहा। शिविर में सीखे सारे क्रियाकलाप अच्छे समाज के निर्माण में लगाएं। कार्यक्रम के हिमांशु चौबे और सिमरन को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी का खिताब दिया गया। वहां कल्याण सिंह ऐठानी और मनमोहन जोशी आदि थे।