फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Himalayan conservation rally to be concluded in Ranikhet

हिमालय संरक्षण रैली का रानीखेत में होगा समापन

Sat, 06 Oct 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 06 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Himalayan conservation rally to be concluded in Ranikhet
बैठक करते व्यापार मंडल प्रितिनिधि - फोटो : अमर उजाला
 प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की हिमालय संरक्षण रैली का सात अक्तूबर को पर्यटन नगरी में रंगारंग समापन होगा। जिला व्यापार मंडल प्रतिनिधियों की यहां हुई बैठक में तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। विद्यालयी बच्चों के बीच तमाम प्रतियोगिताएं होंगी। ढोल नगाड़ों के साथ बाजार में हिमालय बचाओ रैली निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि पूर्व राजदूत हर्षवर्धन मनराल होंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने बताया कि रैली गढ़वाल से गैरसैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट होते हुए देर शाम रानीखेत पहुंचेगी। रानीखेत में विजय चौक से रैली निकाली जाएगी। रैली में संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, अध्यक्ष अनिल गोयल, महामंत्री नवीन वर्मा सहित तमाम पदाधिकारी होंगे। नगर व्यापार मंडल के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों, बुजुर्ग व्यापारियों समेत कई लोगों को सम्मानित करेंगे। कैंट के बहुउद्देशीय हाल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


तैयारियों को लेकर जिला व्यापार मंडल ने सभी को जिम्मेदारियां सौंपी। इस अवसर पर जिला महामंत्री डा. गिरीश वैला, हर्ष पंत, दीपक पंत, प्रांतीय व्यापार संघ के मनोज अग्रवाल, कामरान कुरैशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बताया कि सभा में हिमालय की दिशा और दशा पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed