{"_id":"572e359e4f1c1b0f7e5cd37a","slug":"himalaya-darshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौसानी से कई दिनों बाद हुए हिमालय दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौसानी से कई दिनों बाद हुए हिमालय दर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
Updated Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
हिमालय दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौसानी (बागेश्वर)। दो दिन बारिश होने के बाद वातावरण से धुंध हट गई है। कई दिनों बाद कौसानी से हिमालय साफ नजर आया। धुंध हटने से एक बार फिर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इस बार बारिश न होनेे और जंगलों में आग लगने से वातावरण में गहरी धुंध छा गई थी। विजिबिलिटी कम होने से हिमालय तो दूर नजदीक की पहाड़ियां तक नजरों से ओझल हो गए थे।
विज्ञापन
ऐसे में देश-विदेेश से आने वाले पर्यटकों की आमद घट गई थी, जो पर्यटक यहां आ रहे थे उन्हें प्रकृति के नजारे न दिखने से बेहद निराशा हो रही थी लेकिन दो दिन हुई बारिश के बाद वातावरण से अब धुंध पूरी तरह से छंट गई है। शनिवार को कौसानी से हिमालय का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया। मौसम सुहावना होने से पर्यटकों की आमद भी बढ़ने लगी है। इससे स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिलने लगे हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर। शनिवार को दिनभर मौसम साफ रहा। धुंध छंटने के बाद कई दिनों बाद चटख धूप से तापमान में कुछ बढ़ोतरी महसूस की गई। अपराह्न चार बजे आसमान में बादल छाए। इस दौरान तेज हवाओं के साथ जिला मुख्यालय बागेश्वर सहित जनपद के कुछ स्थानों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद आसमान साफ हो गया।
विज्ञापन