{"_id":"595d231f4f1c1ba61e8b4625","slug":"help-desk-to-give-gst-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की जानकारी देने के लिए हैल्प डेस्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की जानकारी देने के लिए हैल्प डेस्क
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों और टैक्स बार अधिवक्ताओं को वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी की जानकारी देने के लिए वाणिज्य कर विभाग ने (राज्य वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय में) हेल्प डेस्क स्थापित की है। राज्य वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय बागेश्वर के असिस्टेंट कमिश्नर राज्य कर और हेल्प डेस्क नियंत्रक एचएस धपवाल ने बताया कि जीएसटी के संबंध में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर राज्य वस्तु एवं सेवा कर अधिकारी चंदन सिंह बोरा से मोबाइल नंबर 8958714351 में बात की जा सकती है। इसके अलावा नियंत्रक अधिकारी के मोबाइल नंबर 9410336183 पर भी व्यापारी और अधिवक्ता जीएसटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन