फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Helicopter ride soon in Uttarayni

Bageshwar News: उत्तरायणी मेले के दौरान हेलीकॉप्टर से होगी नगर की सैर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Helicopter ride soon in Uttarayni
बागेश्वर। नगरपालिका उत्तरायणी मेले में पहली बार हेलीकॉप्टर की सेवा प्रदान करने जा रही है। मेलार्थियों को हेलीकॉप्टर से नगर की सैर कराई जाएगी। 15 जनवरी से मेला अवधि 24 जनवरी तक हेली सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने हेली सैर कवायद की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए हेरिटेज कंपनी से वार्ता चल रही है। वार्ता अंतिम दौर में पहुंच गई है। हेली सेवा 15 जनवरी से कराई जाएगी। सात सीटर हेलीकॉप्टर बागेश्वर के डिग्री कॉलेज मैदान से उड़ान भरकर लोगों को नगरीय क्षेत्र की सैर कराएगा। नगर की सैर कराने के बाद हेलीकॉप्टर फिर डिग्री कॉलेज मैदान में लैंड करेगा। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर का किराया तय करने के संबंध में अंतिम दौर की बात चल रही है। शुक्रवार तक किराया तय हो जाएगा। किराया कम से कम तय कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक हेली सेवा का इंतजार
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में भले ही हेलीकॉप्टर की सैर की कवायद चल रही हो लेकिन अब तक जिले में हेली सेवा की सुविधा नहीं है। चार सितंबर 2022 को जिले के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले के बैजनाथ स्थित हेलीपैड के विस्तार की घोषणा की थी। कहा कि हेलीपैड के विस्तार के बाद जिले के पर्यटन स्थलों के लिए हेली सेवा शुरू की जाएगी। अब तक हेलीपैड के विस्तारीकरण की कवायद धरातल पर नहीं उतरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed