फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heli service from Garud to Dehradun and Haldwani remained suspended.

Bageshwar News: गरुड़ से देहरादून और हल्द्वानी के लिए ठप रही हेली सेवा

Tue, 04 Aug 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 04 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Heli service from Garud to Dehradun and Haldwani remained suspended.
गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी हेलीपेड से संचालित होने वाली हेली सेवा का संचालन नहीं हुआ। खराब मौसम और सुरक्षा कारणों के चलते देहरादून और हल्द्वानी के लिए निर्धारित हेली सेवा का संचालन ठप रहा। सेवा बाधित होने के कारण यात्रियों को सड़क मार्ग का ही सहारा लेना पड़ा और उन्हें अपने गंतव्य तक का सफर भारी वाहनों या अन्य सड़क परिवहन के माध्यम से ही तय करना पड़ा। स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों को इससे आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। एसडीएम वैभव कांडपाल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण गरुड़ से देहरादून और हल्द्वानी के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा का संचालन सुरक्षा की दृष्टि से दो दिनों से स्थगित रखा गया है। मौसम पूरी तरह साफ होने और अनुकूल परिस्थितियां बनते ही हेली सेवा का संचालन पुनः सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed