फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   heavy rainfall in bageshwar's kupkote region

बागेश्वर में बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
heavy rainfall in bageshwar's kupkote region
बागेश्वर के दानपुर क्षेत्र में गिरी बर्फ में फंसा वाहन। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में तीन दिन से बारिश, बर्फबारी हो रही है। इस कारण सड़क, पानी, बिजली, संचार सेवा बाधित रहने से लोगों के जरूरी कामकाज बाधित हो रहे हैं। जिले में कई सड़कें बंद हैं। बर्फबारी के कारण रिखाड़ी-बाछम मोटर मार्ग भी बंद है। वहीं, कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बाधित है। यूपीसीएल ने आपूर्ति सुचारु करने के लिए कर्मचारी भेजे हैं।
विज्ञापन

जिले के कपकोट क्षेत्र के ग्राम बाछम, तीख, खाती, बदियाकोट, सोराग, कालो, किलपारा, कुंवारी, डौला, बोरबलड़ा में सात इंच तक बर्फ गिरी है। लीती-शामा मार्ग भी बर्फबारी से बंद है, जिसे जेसीबी मशीन की मदद से आवाजाही लायक बनाया जा रहा है। थुणाई-मिहिनिया-भटोली और गिरेछिना-सोमेश्वर सड़क भूस्खलन के कारण बंद है। सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लीती, शामा, गोगिना आदि क्षेत्रों में पांच इंच की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से रिखाड़ी, बाछम मोटर मार्ग बंद है, जिसे विभागीय कर्मचारी सुचारु करने में लगे हुए है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित
यूपीसीएल के मुताबिक शामा क्षेत्र के लीती, गोगिना, बदियाकोट के किलपारा, तीख में बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली व्यवस्था बाधित है। यूपीसीएल ने बदियाकोट में बिजली सुचारु करने के लिए कर्मचारी भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाजार में चहल-पहल कम
जिला मुख्यालय में लगातार बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। ठंड बढने से बाजार में लोगों की आवाजाही कम रही। बारिश की वजह से उत्तरायणी कौतिक को लेकर झूले और दुकानें सजाने वाले व्यवसायियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, दुकानें लेने के लिए बाहर से आए दुकानदारों से ठंड से परेशानी का सामना करना पड़ा।

दानपुर बागेश्वर में हुई भारी बर्फबारी।

दानपुर बागेश्वर में हुई भारी बर्फबारी।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed