फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Heavy Rain in Kapkot

कपकोट क्षेत्र में एक घंटे हुई 87 एमएम बारिश, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Heavy Rain in Kapkot
बागेश्वर के कपकोट में क्षतिग्रस्त पुलिया। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। क्षेत्र में रोजाना रात के समय बारिश हो रही है। शनिवार की रात एक घंटे के दौरान क्षेत्र में 87.50 मिमी बारिश हुई। भारी बारिश से नगर क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। पुल बाजार के समीप गधेरा उफान पर आने से लोग घरों से बाहर निकल गए। क्षेत्र में रविवार सुबह तक 107.50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश से नहर, रास्ते और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गए। पांच सड़कों पर यातायात ठप हो गया था, जिसमें से शाम तक तीन पर यातायात बहाल हो गया था।
विज्ञापन

शनिवार की शाम से मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी थी। रात करीब नौ बजे से क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। नगर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद पुल बाजार का गधेरा उफान पर आ गया। कई घरों में बारिश का पानी भर गया। घरों के समीप का गधेरा उफान पर आने से लोग घर से बाहर निकल आए। सड़केें पानी से लबालब भर गईं और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से सरयू नदी भी उफान पर आ गई। सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि इतनी तेजी से पानी बरस रहा था, जिसे देखकर बादल फटने का अहसास हो रहा था। बिजली गुल होने के कारण भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र में पूरी रात बारिश होती रही। भारी बारिश से कपकोट की 85 साल पुरानी लोअर नहर क्षतिग्रस्त हो गई। पैदल पुलिया के ध्वस्त होने के कारण लोगों की आवाजाही भी बाधित हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता महिमन सिंह कपकोटी ने बताया कि उनके दादा के जमाने से बनी नहर और पुलिया भी रात की बारिश को झेल नहीं सकी। दूरस्थ गांव कालापैरकापड़ी में रामगंगा नदी पर बने झूलापुल को जाने वाला रास्ता ध्वस्त होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक स्थान पर रास्ता पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। जिसके कारण आवाजाही करने वालों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश से कपकोट तहसील क्षेत्र की पांच सड़कों पर यातायात ठप हो गया था। पूरे दिन सड़कों को खोलने का काम जारी रहा। प्रशासन की टीम ने शाम तक भयूं-गडेरा, भयूं-गुलेर, कपकोट-गैरखेत मोटर मार्ग पर यातायात सुुचारु करवाया। हालांकि नामतीचेटाबगड़ और ज्ञानधूरा-डांगती मोटर मार्ग को अब तक खोला नहीं जा सका है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम चल रहा है।
बैसानी में बादल फटने की सूचना पर तहसीलदार ने किया निरीक्षण
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में हुई भारी बारिश का सबसे अधिक असर नगरपंचायत क्षेत्र और कनलगढ़ घाटी में हुआ है। कनलगढ़ घाटी के बैसानी गांव में काफी नुकसान होने की सूचना है। शनिवार की रात को क्षेत्र के लोगों ने बादल फटने की सूचना तहसील प्रशासन को दी थी।

तहसीलदार पूजा शर्मा और राजस्व उपनिरीक्षक पंकज साह ने रविवार को क्षेत्र में जाकर नुकसान का जायजा लिया। तहसीलदार शर्मा ने बादल फटने की घटना से इनकार करते हुए बताया कि अतिवृष्टि से बैसानी के पौंसारी में तीन मकानों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। कुछ गोशाला भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं है। राजस्व उपनिरीक्षक साह ने बताया कि खेतों में मलबा भरने से फसलों को भी नुकसान हुआ है। पैदल रास्ते भी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हैं। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर ली है।
फोटो 11 बीजीएस 06 और 07 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed