{"_id":"6330a3fff737c14af23b27a0","slug":"heavy-rain-creates-mess-bageshwar-news-hld476941432","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़कों में यातायात बाधित, एक मकान का आंगन ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़कों में यातायात बाधित, एक मकान का आंगन ध्वस्त
विज्ञापन
कपकोट की भटौड़ा-उच्छात सड़क पर गिरा बोल्डर। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के चलते जिले के नौ ग्रामीण मार्ग बंद रहे। सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से सड़कों में बने गड्ढ़ों में पानी भर गया है।
शनिवार की रात से लगातार हो रही बारिश में मलबा आने से काफलीखान-भनोली-सिमलखेत, खूंट-धामस-बसर, सेलगाड़ी-गडस्यारी, बसौली-पोखरी, मनान-सिलिंग, अल्मियां-कांडे देवली, पीतना-मनहेत, वल्मरा-तल्ली चैनोली, देघाट-चिंतोली समेत कुल 10 ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए।
जेसीबी की सहायता से एक ग्रामीण मोटर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया जबकि नौ ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं। बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 58 मिमी, रानीखेत में 27.33 मिमी, चौखुटिया में 25 मिमी, सोमेश्वर में 58 मिमी, भिकियासैंण में 31 मिमी, जागेश्वर में 69.5 मिमी, भैंसियाछना में 31 मिमी, सल्ट में 29.5 मिमी, जयंती में 60 मिमी, मासी में 26 मिमी बारिश हुई। बारिश होने से कई ग्रामीण इलाकों में पैदल मार्गों के किनारे की दीवारें ध्वस्त हुई है। मलबा आने से कई पैदल रास्ते भी बंद हैं।
विज्ञापन
कटी घास पर कहर बनकर बरसी बारिश
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में 27.33 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से लोगों की कटी हुई घास सड़ने की कगार पर आ गई है। वर्तमान में घास काटने तथा खेतों में धान अथवा दलहनी फसलें काटने का काम चल रहा है। बारिश ने काश्तकारों की उम्मीदों पर पानी फेरने का कार्य किया है। रविवार दोपहर 12 बजे बाद बारिश का सिलसिला थमा। बारिश के कारण नगर की बाजार में सन्नाटा छाया रहा। संवाद
दो सड़कों में यातायात बाधित, मकान का आंगन ध्वस्त
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर में शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक हुई बारिश से आठ सड़कों पर यातायात बाधित हो गया था। दो सड़कें अब भी नहीं खुल पाई हैं। कपकोट में एक मकान का आंगन भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश के कारण सरयू नदी उफान पर है। बागेश्वर नगर में स्टेशन रोड समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया था।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात से रविवार दोपहर तक बागेश्वर में 45, गरुड़ क्षेत्र में 38, कपकोट क्षेत्र में 47.50 एमएम बारिश हुई। बारिश के दौरान कमेड़ीदेवी-भैंसूड़ी, बांसपटान-रावतसेरा मोटर मार्ग पर मलबा और बोल्डर आ गिरे थे। संबंधित विभाग इन दोनों सड़कों को खोलने का प्रयास कर रहे हैं।
रविवार देर शाम तक इन दोनों सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हुआ था। सुबह भटौड़ा-उच्छात सड़क पर भारी बोल्डर गिरने से यातायात बाधित रहा। बैजनाथ-बागेश्वर-तिलसारी, बागेश्वर-दोफाड़-धरमघर, बागेश्वर-दफौट, बागेश्वर-गिरेछीना, कांडा-रावतसेरा-सानिउडियार सड़क मलबा गिरने से बंद हो गई थी।
दोपहर बाद इन छह सड़कों पर यातायात बहाल हो गया था। बताया गया है कि रविवार की बारिश से कपकोट के सीमा निवासी किशन सिंह पुत्र कुशल सिंह के आवासीय मकान से लगे आंगन की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। भूस्खलन के कारण मकान के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है।
पांच घंटे बंद रहा गागरीगोल-चनोली मार्ग
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में शनिवार की रात और रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से गरुड़ और गोमती उफान पर रही। बैजनाथ गरुड़ मोटर मार्ग की अधिकांश नालियां बंद होने से पानी कई दुकानों में भर गया, जिससे दुकानदारों को क्षति पहुंची है। इधर, एसडीएम आरके पांडे के आदेश पर लोनिवि ने जेसीबी मदद से बंद नालियों को खोला। उधर, गागरीगोल-चनोली मोटर मार्ग में भूस्खलन होने से मार्ग पांच घंटे बंद रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष की सूचना पर पीएमजीएसवाई ने मार्ग खुलवाया। संवाद