फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   heated altercation took place between the police and students at the Pandit BD Pandey campus in bageshwar

Bageshwar News: पंडित बीडी पांडेय परिसर में पुलिस और छात्रों के बीच हुई तीखी नोकझोंक

Tue, 13 Jan 2026 03:57 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 13 Jan 2026 03:57 PM IST
सार

बागेश्वर के पंडित बीडी पांडेय परिसर में विज्ञान संकाय भवन के हस्तांतरण में देरी और खेल मैदान को पार्किंग बनाए जाने के विरोध में आक्रोशित विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
heated altercation took place between the police and students at the Pandit BD Pandey campus in bageshwar
बागेश्वर के बीडी पांडेय परिसर में प्रदर्शन करते छात्र नेताओं को समझाते कोतवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

बागेश्वर जिले के पंडित बीडी पांडेय परिसर को विज्ञान संकाय का भवन हस्तांतरित नहीं किए जाने से आक्रोशित विद्यार्थियों ने खेल मैदान में पार्किंग स्थल बनाने का विरोध किया। छात्रों ने परिसर के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया। इस दौरान पुलिस के साथ भी विद्यार्थियों की तीखी नोकझोंक हुई। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस समझाती रही। आखिरकार एसडीएम के मनाने के बाद छात्रों ने धरना स्थगित किया।

विज्ञापन

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विगत दिनों डीएम को ज्ञापन देकर विज्ञान संकाय भवन को हस्तांतरित कराने और सीज कर मैदान में खड़े किए गए वाहनों को हटाने की मांग की थी। विद्यार्थियों ने मेले से पहले मांग पूरी नहीं होने पर परिसर में तालाबंदी करने की चेतावनी दी थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह 10 बजे छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी के नेतृत्व में विद्यार्थी कॉलेज गेट पर ताला जड़कर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलने के बाद कोतवाल अनिल उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को धरना समाप्त करने और मेले के दौरान सहयोग करने को कहा। इसी दौरान छात्रसंघ पदाधिकारियों और छात्र नेताओं के साथ पुलिस की तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर छात्र नहीं माने तो कोतवाल ने एसडीएम प्रियंका रानी से फोन पर आंदोलनकारी छात्रों की बात कराई। बावजूद इसके धरना समाप्त नहीं हुआ। आखिरकार एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार रितु गोस्वामी ने मौके पर जाकर विद्यार्थियों से बात की। विज्ञान संकाय भवन के हस्तांतरण और मैदान में खड़े वाहनों को हटाने के लिए समय देने को कहा। छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी ने कहा कि वह 26 जनवरी तक आंदोलन नहीं करेंगे। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से तालाबंदी कर धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव ललित कुमार, मनीष चौबे, पीयूष तिवारी, हर्षवर्धन पांडे, नीरज जोशी, राहुल बाराकोटी, कैलाश नाथ, पंकज कुमार, हिमांशु कोरंगा, प्रेम दानू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की मांगों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया तो मजबूरी में तालाबंदी और धरना करना पड़ा। फिर एक बार प्रशासन ने आश्वासन दे दिया है। अगर तय समय पर भवन हस्तांतरण और सीज वाहन हटाने की मांग पूरी नहीं की तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। -सागर जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष 

तालाबंदी कर रहे विद्यार्थी खेल मैदान में पार्किंग बनाने का विरोध कर रहे थे। छात्रों को समझाया गया कि उनकी मांगों को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। तालाबंदी से जिले के प्रसिद्ध मेले पर प्रभाव पड़ेगा। आखिरकार विद्यार्थियों ने समझाने के बाद तालाबंदी को स्थगित कर दिया। -प्रियंका रानी, एसडीएम बागेश्वर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed