फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   health camp started after the complain on portal

सीएम पोर्टल में शिकायत के बाद जांच को पहुंचे डॉक्टर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
health camp started after the complain on portal
बागेश्वर के करासमाफी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। करासमाफी, जैनकरास क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। इस कारण ग्रामीणों को इलाज के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। जैनकरास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने सीएम पोर्टल में इसकी शिकायत कर करासमाफी में स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की। उच्चाधिकारियों की मांग पर शनिवार को लगे शिविर में 250 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन

सीएचसी कांडा के प्रभारी हरीश पोखरिया के चिकित्सा दल को शिविर लगाने का निर्देश दिया। पीएचसी पालड़ीछीना की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कनुप्रिया चौहान, फार्मासिस्ट कैलाश आगरी, एएनएम तारा रौतेला, एएनएम निर्मला टम्टा ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में करासमाफी, जैनकरास क्षेत्र के 250 लोगों ने जांच कराई।
विज्ञापन

इसमें आंख, कान, गला, बुखार, सर्दी-जुकाम, टीबी, पीलिया, टाइफाइड की जांच की गई। ब्लड टेस्ट कर निशुल्क दवाई भी बांटी। चिकित्सा टीम ने प्रत्येक 15 दिन में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करने का आश्वासन दिया। आयोजन में जैन करास सड़क संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, फतेह सिंह करायत, नवीन जोशी, लछम सिंह, पूरन सिंह, ममता बिष्ट, पूरन जोशी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed